{"_id":"5d8e5f0c8ebc3e016a181f14","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4862276170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीओपी के साथ छोटे उद्योगों को देंगे बढ़ावा-रमाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीओपी के साथ छोटे उद्योगों को देंगे बढ़ावा-रमाशंकर
विज्ञापन
पड़ाव। जिले चंदौली के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कटेसर स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को दो दिवसीय उद्यम समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने लिए कटिबद्ध है। ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) के साथ ही छोटे उद्योगों को बेहतर किया जाएगा। इसके लिए जो अभियान चलाया जा रहा है वह अपने आप में बेमिसाल है। बताया कि जो लोग छोटा उद्योग लगाना चाहते है वह अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, सरकार व्यापारियों की हर संभव मदद करने को तैयार है।
इससे पहले मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के जरी जरदोजी समेत विभिन्न उत्पादों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब बिजली की समस्या समाप्त हो गई जो कि प्रदेश में उद्योगों के फलने फूलने के लिए मददगार साबित होगी। वहीं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहन ने कहा कि जनपद में उद्योग से संबंधित हर समस्या का समाधान किया जाएगा और उद्यमियों को हर लिहाज से प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान ब्लैक राईस, मसाले, पाइप, जरीदोजी उत्पाद, कपड़े के थैले, लकड़ी के खिलौने, सिलाई के इस्तेमाल होने वाला धागा जैसे अन्य उत्पादों के कुल सौ स्टाल लगाए गए थे। उद्यम समागम कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद से संबंधित हस्तशिल्पियों के लिए डिजाइन की व्यवस्था यूपीएसआईडीसी में उपलब्ध कराई जाएगी और जनपद स्तर पर भी डिजाइन से संबंधित ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे। इस दौरान सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योगों के लिए तकनीकी सत्र एवं बायर- सेलर मीट का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी से वीके अत्री, पावर ग्रिड कारपोरेशन के एजीएम एसके गुप्ता, भेल लिमिटेड के डीजीएम अजीत पांडे, डीएलडब्ल्यू राजेश कुमार, गेल इंडिया से करण सिंह, डीजीएम, संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह, उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर एमएसएमई वाराणसी केवीके वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा मौजूद रहे।