{"_id":"5d8d094b8ebc3e93a553dd18","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns485921942","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर पाबंदी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर पाबंदी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में आगामी दिनों होने वाले छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट को लेकर चहल-पहल तेज हो गयी है। कॉलेज में बाहरी तत्वों व मठाधीशों की गोलबंदी भी शुरू हो गई है। इसपर आपत्ति जताते हुए गुरूवार को कॉलेज की छात्राओं ने सीओ कार्यालय पहुंचकर इन तत्वों के कॉलेज में प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग की। सीओ के निर्देश पर कोतवाल रहमतुल्ला खां ने छात्राओं को सुरक्षा देने और बाहरी तत्वों के प्रवेश पर पाबंदी लगवाने का आश्वासन देकर वापस किया।
कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में इन दिनों बाहरी छात्रों का प्रवेश बढ़ गया है। इससे शोरगुल के साथ उन्हें छींटाकशी का सामना करना पड़ता है। कॉलेज प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आक्रोशित छात्राओं ने सीओ कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा के साथ कॉलेज परिसर में पठन-पाठन का माहौल बनाने की मांग की। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में अराजक तत्वों के आवागमन के कारण छात्राओं के साथ पढ़ने वाले छात्रों को काफी दिक्कत होती है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देश पर पहुंचे कोतवाल ने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर ऋचा सिंह, संदिका यादव, कुसुम यादव, माधुरी, रूबी राय, कंचन वर्मा, ऋतु शर्मा आदि छात्राएं मौजूद रहीं।