फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

विवाद के बाद एसडीएम और बार एसोसिएशन आमने सामने

Fri, 27 Sep 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
एसडीएम कार्यालय में रखे गए आउटसाईडर की ओर से एक दलित अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा विरोध का रहे हैं
विज्ञापन

सचित्र -
अमर उजाला ब्यूरो
चकिया। एसडीएम कार्यालय चकिया में आउटसाईडरों के कार्य करने को लेकर अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच खींची लकीर ने विवाद का रूप ले लिया है। बुधवार को एसडीएम कोर्ट में हंगामा करने पर पेशकार की ओर से अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद गुरुवार को अधिवक्ता ने भी पेशकार के खिलाफ चकिया कोतवाली में तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

एसडीएम कार्यालय में रखे गए आउटसाईडर की ओर से एक दलित अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगा विरोध अधिवक्ता पिछले पांच दिनों से कर रहे है। बुधवार को एसडीएम कोर्ट में पहुंचे अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसडीएम के पेशकार ने अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ अभिलेखों व फर्नीचर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए चकिया कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। इसकी जानकारी होते ही अधिवक्ता भी लामबंद हो गए। गुरुवार को चकिया बार के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ता भी कोतवाली पहुंचे गए। जहां दलित अधिवक्ता की ओर से पेशकार के खिलाफ मारपीट व दुर्व्यवहार करने के बाबत तहरीर दी। इस संबंध में सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि दलित अधिवक्ता की ओर से दी गई तहरीर पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीएम चकिया प्रदीप कुमार ने बताया कि पेशकार के कार्यों में सहयोग के लिए एक व्यक्ति लगाया गया था, विरोध के बाद उसे हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed