{"_id":"5d8d094c8ebc3e93df423845","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns485912667","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव के समीप महिला से हुई लूट के मामले में पुलिस ने अजय प्रताप नामक युवक को क्षेत्र बनरसिया गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 18 हजार पांच सौ रुपये समेत पीड़िता का आधार कार्ड बरामद किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
छह अगस्त को अमरा उत्तरी गांव निवासिनी रूकैया बानों चकिया स्थित एसबीआई बैंक की कृषि विकास शाखा से पचास हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी। जैसे ही महिला गांव की मोड़ के समीप पहुंची कि तभी बाइक सवार बदमाश ने रुपयों से भरा बैग उससे छीन लिया और फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने चकिया कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली रुपये छिनने का आरोपी बनरसिया गांव में छिपा है। पुलिस ने दबिश देकर बदमाश को धर दबोचा और कोतवाली ले आई। पकड़े गए आरोपी की पहचान इलिया थाना क्षेत्र के खरौझा गांव निवासी अजय प्रताप के तौर पर हुई। पुलिस को इसके पास से लूट के रुपयों में से बचे 18 हजार पांच सौ रुपये व पीड़िता का आधार कार्ड बरामद किया है। सीओ चकिया कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि आरोपी पर विभिन्न थानों में आठ मुकदमें पहले से भी दर्ज है।