फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

यात्रियों की बहादुरी से लूट की योजना विफल

Fri, 27 Sep 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। हावड़ा से अमृतसर जा रही अप अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के यात्रियों की बहादुरी से लूट की कोशिश विफल हो गई। यात्री का बैग लेकर भाग रहा युवक कोच में तमंचा और मोबाइल छोड़कर भाग गया। ड्यूटीरत टीटीई ने ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचते ही मोबाइल और तमंचा लाकर जीआरपी को सौंप दिया। टीटीई की तहरीर पर जीआरपी ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना बक्सर स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में हुई है।
विज्ञापन

अप अमृतसर एक्सप्रेस गुरुवार को भोर में लगभग सवा चार बजे बिहार के बक्सर स्टेशन पहुंची। ट्रेन के बक्सर से खुलते ही एसी कोच बी वन में एक 30 वर्षीय युवक घुसा और यात्री रमेश का ट्राली बैग लेकर भागने लगा। यह देख शोर मचाते हुए रमेश ने युवक को पकड़ लिया। शोर सुनकर अन्य यात्री भी एकत्र हो गए। यात्रियों से खुद को घिरता देख बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और हवा में लहराने लगा। इससे कोच में अफरा तफरी की स्थिति मच गई। इस दौरान कुछ यात्री हिम्मत दिखाते हुए बदमाश से भिड़ गए। यात्रियों के गुस्सा को देख सामान लूटने आया युवक तमंचा और मोबाइल छोड़कर चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला। सूचना पाकर ट्रेन के टीटीई लालता प्रसाद और विनोद कुमार कोच में पहुंचे। दोनों ने मोबाइल और तमंचा बरामद कर कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पहुंचते ही टीटीई ने जीआरपी थाने पहुंचकर तमंचा और मोबाइल सौंप दिया और घटना की लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधात पर जीआरपी ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में जीआरपी डीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शून्य पर मुकदमा दर्ज का केस बक्सर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed