फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

राष्ट्रीय लोक अदालत में दस हजार से अधिक वादों का निस्तारण

Sun, 15 Sep 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सदर तहसील सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का का आयोजन हुआ। जिला जज प्रमोद कुमा शर्मा व एसपी हेमंत कुटियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। सुलह-समझौते के आधार पर 10045 वादों का निस्तारण किया गया। 1.37 लाख अर्थदंड वसूलने के साथ ही 60.15 लाख का प्रतिकर दिलाया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला जज प्रमोद कुमार शर्मा ने चार एमएसीपी वादों का निस्तारण कर 21.35 लाख प्रतिकर दिया गया। वसूला। वहीं 19 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 85 सौ रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा पांच सिविल वाद निस्तारित किए। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम राजेंद्र सिंह ने 20 आपराधिक मामलों का निस्तारण कर दस हजार जुर्माना वसूला तथा 11 विद्युत वाद व 13 फाइनल रिपोर्ट से संबंधित मामलों का निस्तारण किया। अपर जनपद न्यायाधीश द्वितीय पुनीत कुमार गुप्ता ने छह एमएसीपी वादों का निस्तारण करते हुए 23.25 लाख रुपये प्रतिकर का भुगतान कराया। अपर जनपद न्यायाधीश चतुर्थ अरविंद कुमार यादव ने एक एमएसीपी वाद का निस्तारण कर 5.60 लाख प्रतिकर दिलाया। एफटीसी प्रथम मुन्ना प्रसाद ने दो एमएसीपी वादों का निस्तारण कर 8.50 लाख का प्रतिकर दिलाया। एटीसी द्वितीय त्रिपुरारी मिश्रा ने तीन एमएसीपी वादों का निस्तारण कर 14.50 लाख का प्रतिकर दिलाया। तीन प्रकीर्ण वादों का निस्तारण किया। सीजेएम योगेश दुबे ने 710 वादों का निस्तारण कर 64250 रुपये जुर्माना वसूला। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार यादव ने 261 वादों का निस्तारण कर 19050 रुपये जुर्माना वसूला। सिविल जज विपिन यादव ने 206 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुए 30 हजार जुर्माना वसूला। सिविल जज चकिया सिद्दीकी राइमा जर्रार आलम ने 87 आपराधिक मामलों का निस्तारण कर 8500 रुपये जुर्माना प्राप्त किया। दो उत्तराधिकार वाद निस्तारित कर 402952 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र दिलाया। लोक अदालत में बैंकों की ओर से 859 ऋण खातों का निस्तारण कराकर 7.41 करोड़ रुपये का समझौता व 2.98 करोड़ नकद वसूला गया। जिले की अन्य अदालतों में 1350 मामले निस्तारित किए गए। इस दौरान एडीएम बच्चालाल, केजीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक नवी न श्रीवास्तव, सिविल बार के अध्यक्ष एमपी सिंह व न्यायिक अधिकारी, बैंककर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed