फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli MBBS student dies in road accident in Mumbai While returning home after celebrating birthday

मुंबई में दर्दनाक हादसा: बर्थडे मनाकर घर लौटते समय कार काई में गिरी, चंदौली के एमबीबीएस छात्र की मौत

Tue, 25 Jan 2022 07:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Chandauli MBBS student dies in road accident in Mumbai While returning home after celebrating birthday
demo pic

चंदौली जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजकुमार गुप्ता के पुत्र शुभम जायसवाल(25) की सोमवार की देर रात महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेलसुरा के पास सड़क हादसे में सात साथियों के साथ मौत हो गई। वह वर्धा के ही सांगवी मेघे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही चिकित्सक के शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। रोते-बिलखते परिजन रात को ही शव लाने के लिए वर्धा निकल पड़े।

विज्ञापन


पीडीडीयू नगर में स्थित एक निजी चिकित्सालय के प्रबंधक और चिकित्सक डॉ. राजकुमार गुप्ता सोमवार की देर रात वर्धा के ही सांगवी मेघे मेडिकल कॉलेज के सात छात्र कार से एक बर्थडे पार्टी में देवली गए थे। देर रात सभी वापस लौट रहे थे। इस दौरान रात के लगभग 11 बजे सेलसुरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी पर बने पुल को तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार सभी छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

छात्रों में चंदौली के अलीनगर में मुगलसराय अस्पताल संचालक डॉ. राजकुमार का पुत्र शुभम भी शामिल है। शुभम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चिकित्सक का मझला पुत्र भी चिकित्सक है। घटना की जानकारी होते ही शुभचिंतकों का चिकित्सक के घर पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया था। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

तालाब में डूबने से बड़े बेटे की भी हो चुकी है मौत, टूटा दुखों का पहाड़
नगर के चर्चित फिजिशियन डॉ. राजकुमार गुप्ता के तीन पुत्र हैं। बड़े बेटे रंजन की मौत भी दस वर्ष पहले तालाब में डूबने से हो चुकी है। बड़े बेटे की मौत दर्द अभी डॉक्टर परिवार भूला भी नहीं पाया था कि निठुर नियति ने छोटे बेटे की मौत की सूचना दे दी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed