फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli man shivpal story who qualified for Javelin Thrower in Tokyo Olympics 

चंदौली: टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाले शिवपाल ने दो साल पहले पिता से किया था वादा, गोल्ड जीतकर ही गांव में रखूंगा कदम

Wed, 14 Jul 2021 04:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Jul 2021 04:51 PM IST
सार

चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक के हिंगुतरगढ़ गांव के रहने वाले शिवपाल ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रोवर के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने पिता से वादा किया था कि वह स्वर्ण पदक जीतने के बाद ही गांव आएंगे।

विज्ञापन
chandauli man shivpal story who qualified for Javelin Thrower in Tokyo Olympics 
शिवपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के लाल शिवपाल सिंह ने दो साल पहले अपने पिता से यह वादा किया था कि अब वह स्वर्ण जीतकर ही अपने गांव आएंगे। टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित शिवपाल पिछले दो सालों से पटियाला में पूरी लगन से अभ्यास और मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन


चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक के हिंगुतरगढ़ गांव निवासी जैवलिन थ्रोवर शिवपाल टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने के बाद एक साल पहले वाराणसी के कार्यक्रम में आए थे। उनके पिता रामाश्रय सिंह ने उनसे गांव आने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वे अब स्वर्ण जीतकर ही गांव आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काशी में महादेव का आशीर्वाद ले लिया है अब पदक के साथ ही गांव में आऊंगा। यह कहकर वे वाराणसी से ही पटियाला चले गए। शिवपाल के पिता रामाश्रय सिंह ने बताया कि मेरे बेटे ने मुझसे जिस तरीके से वादा किया है, उससे मुझे पूरा भरोसा है कि वह पदक लेकर जरूर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल के पिता और ग्रामीणों ने सुना पीएम का संवाद
टोक्यो ओलंपिक में चयनित जिले के लाल शिवपाल सिंह के पिता और गांव के लोगों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खिलाड़ियों के साथ संवाद को बड़े स्क्रीन पर सुना। इस दौरान गांव के लोग काफी उत्साहित दिखे। उनका कहना था कि शिवपाल जरूर मेडल लेकर आएगा। हांथों में तिरंगा लिए ग्रामीणों नें भी परिजनों के साथ खुशी का इजहार किया।

शिवपाल सिंह के पिता रामाश्रय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही पुत्र शिवपाल पर भरोसा जताते हुए कहा कि शिवपाल गोल्ड मेडल जीतकर जरूर लाएगा और राष्ट्र की शान व मान को बढ़ाएगा। क्योंकि वह जिस कार्य को ठान लेता है, उसे पूरा करके ही दम लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed