{"_id":"5fcbcc82280b7235f57189f3","slug":"chandauli-freedom-fighter-dr-ramprakash-shah-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रामप्रकाश शाह का निधन, असहयोग आंदोलन में लिया था हिस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रामप्रकाश शाह का निधन, असहयोग आंदोलन में लिया था हिस्सा
Sat, 05 Dec 2020 11:38 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
डॉ राम प्रकाश शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम प्रकाश शाह (97) का शनिवार की रात निधन हो गया। उन्होंने नगर के मैनाताली स्थित अपने आवास पर रात साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली। डॉ शाह अपने पीछे पांच पुत्र, बहु सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। डॉ शाह के निधन की खबर मिलते ही श्रद्धांजलि देने के लिए नगर के गणमान्य लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन
डॉ. राम प्रकाश शाह ने महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया था। आंदोलन के दौरान अंग्रेजों की गोली से वे जख्मी भी हुए थे। बाद में उन्होंने जेल की सजा काटी। देश की आजादी के बाद डॉ. राम प्रकाश शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भलाई के काम में लग गए।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तराधिकारी (आश्रित) सेवा संस्थान का गठन कर स्वतंत्रता सेनानियों को एकजुट किया। कवि हृदय डॉ. राम प्रकाश शाह ने साहित्य की सेवा करते हुए समता सूरज नामक किताब लिखी थी। इसमें अपनी काव्य रचनाओं के साथ स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को संजोया था।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेता राणा सिंह, रमेश जायसवाल, चेयरमैन संतोष खरवार, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, भागवत नरायन चौरसिया, शमीम मिल्की, अरुण आर्य आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रविवार की सुबह शव यात्रा निकाली जाएगी।