फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli Doctor Kidnapping Case: Main accused still absconding family fears encounter

डॉ. अपहरण मामला: मुख्य आरोपी अभी भी फरार, परिवार को एनकाउंटर का डर

Thu, 03 Jun 2021 09:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Jun 2021 09:30 PM IST
सार

बुलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी चिकित्सक डॉ. अमरेश्वर मौर्या का 31 मई की शाम बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने दो जून की सुबह मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी निशानदेही पर चिकित्सक को बरामद कर लिया था।

विज्ञापन
chandauli Doctor Kidnapping Case: Main accused still absconding family fears encounter
मुख्य आरोपी की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी डॉ. अमरेश्वर के अपहरण के मामले के मुख्य आरोपी आकाश सिंह की मां ने पुलिस द्वारा पुत्र व पति को फर्जी मुठभेड़ दिखाकर मारने की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पति व पुत्रों को बचाने की गुहार लगाई है। इस मामले में एडीएम ने सीओ सकलडीहा को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया। हालांकि पुलिस के अनुसार घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी चिकित्सक डॉ. अमरेश्वर मौर्या का 31 मई की शाम बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद दो जून की सुबह पुलिस ने अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ने के बाद उनकी निशानदेही पर चिकित्सक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने बदमाशों के अन्य दो साथियों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी हुदहुदीपुर गांव निवासी आकाश सिंह का फरार बताया। वहीं गुरुवार को आकाश सिंह की मां किरन सिंह ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र एडीएम को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने 31 मई देर रात उनके पति रामविलास सिंह व उनके दोनों पुत्र अभिषेक सिंह व आकाश सिंह को उठा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो जून दिन तक उनके पति व बेटो को बलुआ थाने में रखा गया था। बाद में उनका कहीं भी पता नहीं चल रहा है। उन्होंने आश्ंका जतायी है कि कहीं फर्जी मुठभेड़ में पुलिस उनके पति व बेटे को मार ने दे। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कोई गुनाह किया भी है तो इसकी सजा न्यायालय तय करेगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed