फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Direct competition between SP-BJP for the post of District Panchayat President

चंदौलीः जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा-भाजपा में सीधी टक्कर

Mon, 21 Jun 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: Direct competition between SP-BJP for the post of District Panchayat President
चंदौली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। जिले में सपा व भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन कांग्रेस के पास कोई सदस्य नहीं है। वहीं बसपा व निर्दलीय सदस्यों के पास पर्याप्त संख्या बल न होने के कारण में चुनावी जंग में पीछे तो रहेंगे लेकिन चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। कुल मिलाकर जिपं अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा में ही सीधी टक्कर होगी।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत सदस्यों की कुल 35 सीटें हैं। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। सपा की संख्या बल की बात करें तो दस सदस्य सपा के और चार बागियों के भी साथ होने की बात हो रही है। भाजपा के पास आठ और बसपा के पास बसपा के पांच सदस्यों की संख्या थी। इसमें एक सदस्य बसपा से त्यागपत्र दे दिया है। वही आठ निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य जीत दर्ज की है। सपा ने पूर्व सांसद के भतीजे तेज नारायण यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के करीबी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाकर चुनावी जंग को रोचक बना दिया है। अब जिपं अध्यक्ष की कुर्सी उसी की होगी जिसके पास ज्यादा निर्दलीय सदस्यों और बसपा के सदस्यों का समर्थन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed