Chandauli Corona Update: एक और संक्रमित की मौत, 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
चंदौली जिले में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। दूसरी तरफ सोमवार को दो प्रवासी सहित 32 नए संक्रमित मिले। सोमवार को मिली रिपोर्ट में एक बालक, नौ महिला और 22 पुरूष संक्रमित मिले हैं।
इनमे एक बैंगलोर, एक हैदराबाद से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से दो स्वास्थ्य विभाग, दो सीआरपीएफ जवान, एक आटो पार्टस दुकान, एक मेडिकल स्पलायर, एक इलेक्ट्रिशियन, तीन प्राईवेट जॉब, चार गृहणी, छह छात्र, तीन किसान हैं।
जिले के बरहनी ब्लाक के पांच, चकिया के एक, चन्दौली ब्लाक के तीन, धानापुर के दो, नियामताबाद के छह, पीडीडीयू नगर के 10, सकलडीहा के तीन, शहाबगंज के दो रहने वाले है। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रहीं है। इनमें से एक व्यक्ति जनपद आजमगढ़ से संबंधित है।
दूसरी तरफ संक्रमण मुक्त होने पर एल-1 फैसिलिटी सेंटर से 6 व्यक्तियों को छूट्टी दी गई। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर1396 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 285 है जबकि 972 व्यक्तियों को फैसिलिटी सेंटर से डिस्चार्ज किया जा चुका है।126 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है।