{"_id":"5df534048ebc3e879e199241","slug":"chandauli-chandauli-news-vns4996952136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ व पुलिस के जांच अभियान में आठ ट्रकों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ व पुलिस के जांच अभियान में आठ ट्रकों पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलिया। परिवहन विभाग व स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मालदह पुलिया पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान टीम ने पांच ट्रकों को सीज करने के अलावा तीन ट्रकों का चालान किया।
परिवहन व पुलिस विभाग को कई दिनों से बिहार के रास्ते जनपद में ओवरलोड वाहनों के प्रवेश की सूचना मिल रही थी। इसपर प्रतिबंध लगाने के लिए एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में परिवहन व इलिया थाना की पुलिस ने क्षेत्र में कई जगहों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिहार प्रांत की सीमा से प्रवेश करने वाले ओवरलोड वाहन टीम के विशेष निशाने पर रहे। जांच के दौरान टीम ने आठ ओवरलोड बालू व गिट्टी लदे ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई से ट्रक चालकों व मालिकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ ने बताया कि जांच अभियान के दौरान आठ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें पांच ट्रकों को सीज करने के साथ तीन ट्रकों का ई-चालान किया गया है। जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच टीम में यात्री मालकर अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा, थाना प्रभारी राम उजागिर, यातायात प्रभारी मिथिलेश कुमार तिवारी सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।