{"_id":"5df13d668ebc3e87e75c0b8f","slug":"chandauli-chandauli-news-vns4991548132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के लोकमनपुर रेलवे फाटक के समीप बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर रवि कुमार यादव (19) की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
नगर पंचायत सैयदराजा वार्ड संख्या चार दीनदयाल नगर निवासी सदानंद यादव का पुत्र रवि कुमार यादव वाराणसी में इंटर की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को वह अपने मित्रों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए डिघवट गांव गया था। बुधवार की सुबह समारोह से लौटने के दौरान लोकमनपुर फाटक बंद होने के चलते वह बाइक सेे उतर गया और पैदल ही रेलवे ट्रैक पार करने लगा। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन की ओर आ रही सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान आसपास लोगों की काफी भीड़ लग गई। बाद में रवि के दोस्त ने घटना के बाबत उसके परिवार वालों को सूचना दी। इस दौरान सैयदराजा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि रवि बनारस में रहकर पढ़ाई करता था।