{"_id":"5ef62a3aa7de5346a3560bb7","slug":"chandauli-another-corona-found-in-the-district-infected-14-recovered-and-returned-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : जिलें में मिला एक और कोरोना संक्रमित, 14 स्वस्थ होकर घर लौटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : जिलें में मिला एक और कोरोना संक्रमित, 14 स्वस्थ होकर घर लौटे
Fri, 26 Jun 2020 10:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले से जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से शुक्रवार को प्राप्त परिणाम में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह पड़ाव के मढिया गांव का रहने वाला है। संक्रमित वाराणसी में डायलिसिस के लिए एक निजि चिकित्सालय में जाता रहा है। मरीज के घर वालों का पड़ाव पर फुटपाथ पर फेरी से संबंधित व्यवसाय भी है। इसकी पुष्टी डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।
विज्ञापन
मरीज के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा कोविड हास्पिटल वाराणसी से 14 व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है। चंदौली में अब कोविड के कुल 120 केस हो गए हैं। जिनमें एक्टिव केस की संख्या 59 है। वहीं 60 व्यक्ति डिस्चार्ज किए जा चुके है। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन