{"_id":"648016e3cea5f0c0a30f1639","slug":"chandauli-accident-tractor-trolley-filled-with-wedding-processions-overturned-two-killed-many-injured-2023-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli Accident: बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, तीन की मौत, कई लोग घायल, आधी रात मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli Accident: बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, तीन की मौत, कई लोग घायल, आधी रात मची चीख पुकार
Wed, 07 Jun 2023 11:04 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:04 AM IST
सार
चंदौली में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें सवार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। आवागमन कर रहे लोगों की नजर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बारातियों को बचाने में जुट गये।
विज्ञापन
Chandauli Accident: बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत, कई लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के वनभीषमपुर गांव में मंगलवार की देर रात बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलटने से दो युवक और एक बालक की मौत हो गई। आठ घायल हो गए। इनका इलाज चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसी गांव के रामप्रसाद के बेटे की बरात चकिया कोतवाली क्षेत्र के ताला तेंदुई गांव निवासी प्यारेलाल के यहां जा रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार की देर शाम बराती ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे। वनभीषमपुर गांव के पास मुड़ते समय ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने ट्राली के नीचे दबे बरातियों को बाहर निकाला। बिहार के कैमूर जिले के चांद थानाक्षेत्र के चंदा गांव निवासी प्रदीप कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: पोखर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पुलिस
विज्ञापन
अन्य घायलों को एंबुलेंस से चकिया स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चंदा गांव के सतीश कुमार (20) को भी मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसी गांव निवासी सदरी के दस वर्षीय पुत्र गोलू को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बुधवार को उसकी भी मौत हो गई। घायल राजेश, अभिषेक, गुंजन, दीपक कुमार, सनी, चिंटू, बिट्टू कुमार और दीपक का इलाज चल रहा है। चकिया थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।