फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chance for admission in polytechnic till 10th May

Chandauli News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए 10 मई तक मौका

Mon, 22 Apr 2024 03:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Chance for admission in polytechnic till 10th May
चंदौली। जिले के पॉलिटेक्निक काॅलेजों में प्रवेश के लिए 10 मई तक का मौका दिया गया है। 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जिले में दो सरकारी, एक अर्ध सरकारी और 13 निजी संस्थान है। इनमें इंजीनियरिंग और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की 2500 से अधिक सीटें है। हाल में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने विद्यार्थियों के लिए जिले के पॉलिटेकनिक कॉलेजों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के द्वार खुल गए हैं। न्यूनतम 35 प्रतिशत तक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी फार्मेसी, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 मई तक jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। धानापुर स्थित सरकारी संस्थान महामाया पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए 10 मई तक मौका है। इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग की 75, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 75 और इंफार्मेशन पॉलिटेक्निक में 75 सीटें है। चकिया के संत रविदास राजकीय पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग की 75, इंस्टूमेंटेशन एंड कंट्रोल 75 और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 75 सीटें हैं। वहीं अर्ध सरकारी चंदौली पॉलिटेक्निक में पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में 75, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में 37, सिविल इंजीनियरिंग में 74, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में 74, इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में 74 और मेकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) की 74 सीटें है। इसके अलावा नौ निजी संस्थानों में 594 में फार्मेसी की सीटें है जबकि दो तकनीकी संस्थानों में सिविल इंजीनियरिंग की 150 सीटें, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग की 225 सीटें, मेकेनिकल इंजीनियरिंग (आटोमोबाइल) की 150 सीटें है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) की 225 सीटें है। केमिकल इंजीनियरिंग की37, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 75, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी में 18 और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की 37 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed