कंदवा। क्षेत्र के धमिना गांव स्थित हरधना बाबा खेल मैदान पर श्रीकृष्णा एथलेटिक्स एकेडमी की ओर से चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। चकिया और डेवढ़ी के बीच खेले गए फाइनल में चकिया की टीम ने डेवढ़ी की टीम को 34-21 के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि कंदवा प्रधानपति व बसपा नेता प्रदीप राय बबलू ने ट्राफी व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में 24 टीमों ने प्रतिभाग किया था। रविवार को खेले गए मैचों में गायघाट की टीम ने बरुइन को 35-25 से पराजित किया। वहीं सेमीफाइनल मैच में चकिया ने गायघाट को 41-14 से और डेवढ़ी ने कम्हरिया को 42--40 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला चकिया व डेवढ़ी के बीच खेला गया। इस दौरान डा. जयकुमार सिंह, विकास प्रधान, मनीष, सुजीत, संजय सिंह, रणजीत यादव, अनुराग बागी, अश्वनी सिंह, ओमप्रकाश यादव, आदि मौजूद रहे। संवाद