फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chakia MLA's condition stable in trauma center

ट्रॉमा सेंटर में चकिया विधायक की हालत स्थिर

Thu, 09 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chakia MLA's condition stable in trauma center
चकिया। चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर मंगलवार की देर रात डंपर से चकिया विधायक के स्कॉर्पियो की टक्कर की घटना स्कार्पियो चालक को झपकी आने के कारण हुई। प्रत्यक्षदर्शियों एवं पुलिस की प्रारंभिक जांच में यही तथ्य सामने आया है। विधायक वाराणसी में किसी शादी समारोह से देर रात वापस लौट कर चकिया से अपने गांव साडाडीह जा रहे थे। इसी दौरान बबुरी निवासी ड्राइवर ओमप्रकाश को झपकी आ गई। इसके कारण उनकी स्कॉर्पियो सड़क के दाहिने और खड़ी डंपर से जबरदस्त टकरा गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तथा डंपर को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

इस टक्कर में विधायक कैलाश खरवार आचार्य उनके गनर अनिल सरोज ड्राइवर ओम प्रकाश तथा साडाडीह निवासी संजय सिंह जख्मी हो गए। विधायक सहित तीनों लोगों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के बाद वाराणसी में बीएचयू ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। ट्रामा सेंटर में भर्ती अन्य लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। विधायक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चकिया। सड़क दुर्घटना में घायल विधायक कैलाश खरवार आचार्य का हाल-चाल जानने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजनों से फोन पर बात की। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के घायल होने की खबर सुनकर पीडीडीयू नगर के विधायक रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी संजीव सिंह, चकिया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, उमाशंकर सिंह, नगर पालिका चेयरमैन नगर संतोष खरवार, शिवरतन गुप्ता, अशोक द्विवेदी, काशीनाथ सिंह ने ट्रॉमा सेंटर पहुंच कर विधायक का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed