फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chakia discourse

चकिया में प्रवचन

Wed, 25 Mar 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 25 Mar 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chakia discourse
अहंकार रूपी शिवधनुष को विनम्रता रूपी राम ने तोड़ा जिससे पूरे विश्व के अहंकारी राजाओं का मान मर्दन हुआ।
विज्ञापन


उक्त विचार स्थानीय काली मंदिर परिसर में देवरहा बाबा सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा की तीसरी निशा को संबोधित करते हुए भोपाल मध्यप्रदेश से पधारीं कथा वक्ता साध्वी प्रेमलता मिश्रा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान राम तथा सीता का मिलन प्रकृति और पुरुष के मिलन का प्रतीक है जिससे धरती पर आदर्शवाद की उत्पत्ति हुई तथा दैवी शक्तियां मजबूत हुईं एवं आसुरी शक्तियों का शमन हुआ।

उन्होंने कहा कि भगवान राम राष्ट्र के प्रतीक हैं तथा सीता संस्कृति की प्रतीक इसलिए राम विवाह राष्ट्रीय संस्कृति को भी महिमा मंडित करता है।

कथा के दौरान जीएस सिंह, विजय विश्वकर्मा, मंगला राय, गौरव श्रीवास्तव, भोला मौर्य, अवधेश प्रधान, भानू प्रताप सिंह सहित तमाम कथा प्रेमी मौजूद रहे। संचालन सुधाकर कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed