{"_id":"625086e8180df616e44f53ce","slug":"chakia-beat-baranga-by-nine-runs-chandauli-news-vns647339770","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकिया ने बरंगा को नौ रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकिया ने बरंगा को नौ रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के बरठीं गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम बीपीएल प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट मैच का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि सीओ अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को मोबाइल फोन पर समय बिताने की जगह खेल कूद पर समय देना चाहिए।
बीपीएल प्रीमियर लीग में चकिया व बरंगा के बीच उद्धाटन मैच खेला गया। टॉस जीतकर चकिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाये। 58 रनों का पीछा करते हुए बरंगा ने आठ विकेट पर 49 रन बनाए लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाई। वहीं दूसरा मैच सकलडीहा व कमाहारी के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि सीओ अनिरूद्ध सिंह और विशिष्ट अतिथि रमेश राम जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भाई राम पौरा, ग्राम प्रधान संतोष यादव, ग्राम प्रधान बरठीं ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जयराम राय, गिरिजेश दादा,निठोहर सत्यार्थी,रविन्द्र कुमार,दीनबंधु दीनानाथ,संतोष कुमार, अजय यादव,मोनू पटेल, अमरनाथ,जितेंद्र कुमार रहे। निर्यायक सोनू पटेल, निरंजन कुमार व अवनीश कुमार रहे। कमेंट्री अशरफ अली अंसारी ने की।