फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chakia Bar Association elections

चकिया बार एसोसिएशन का चुनाव

Fri, 09 Jan 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 09 Jan 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chakia Bar Association elections
चकिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा महामंत्री पद का चुनाव गुरुवार को
विज्ञापन
गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हो गया। जिसमें मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर श्यामनारायण सिंह तथा महामंत्री पद पर विजय यादव निर्वाचित घोषित किये गये। श्यामनारायण सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गये हैं।


चकिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा महामंत्री पद के लिए गुरुवार की सुबह 9.30 बजे से 3.30 बजे तक अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


 स्मरणीय है कि  कुल पंजीकृत 209 मतदाताओ में से 205 ने वोट डाले। मुख्य चुनाव अधिकारी अवधेश नारायण तिवारी तथा सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप जायसवाल के मुताबिक अध्यक्ष पद पर 120 मत पाकर श्यामनारायण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप श्रीवास्तव (70 मत) को 50 मतों से पराजित किया। इस पद पर कमलेश पाल को 7 तथा अभिषेक श्रीवास्तव को 6 मत मिले।


दूसरी तरफ महामंत्री पद पर विजय यादव ने 154 मत हासिल कर अपने एक मात्र विरोधी उम्मीदवार जयप्रकाश मौर्य को 105 मतों से पराजित कर दिया। इस चुनाव में अध्यक्ष तथा महामंत्री पद पर दो मत अवैध घोषित कर दिए गए। गौरतलब है कि बार के शेष पदों के लिए पहले ही पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं। चुनाव परिणाम जानने के लिए मतगणना स्थल पर काफी अधिवक्ता जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed