{"_id":"60ae8fab8ebc3eff521e36ba","slug":"central-government-effigy-burnt-in-protest-against-agricultural-laws-chandauli-news-vns5915048106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले के वामपंथी संगठनों सहित किसान संगठनों ने ब्लैक डे मनाया। इस दौरान जगह जगह जुलूस निकाला और नारेबाजी की। कई संगठनों ने केंद्र का पुतला दहन किया। इसके पूर्व पुलिस ने बड़े किसान नेताओं के घर पर पहुंच कर उन्हें बाहर निकलने से मना कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी के नेतृत्व में किसानों ने पिपरी गांव में काला झंडा लेकर जुलूस निकाला। इस मौके पर विद्या ,कंचन, रविकांत तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं पुलिस ने भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण मौर्य के महारखा स्थित उनके घर पर बंद रखा। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मनिहारा और ओड़वली गांव के किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए ओड़वली गांव में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। भाकपा माले व अखिल भारतीय खेत एवं मजदूर सभा व अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन और इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे के साथ जुलूस निकाला और पुतला फूंका। इस मौके पर रमेश राय, मंगल राजभर, सारनाथ, तेज, गया, विजई प्रसाद, शिवा, मानकुंवर देवी, भाकियू के वाराणसी के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, रामअवतार सिंह, मनोज यादव, हकीम रहे। नियामताबाद। संवाददाता के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, सीटू व नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर पांडेयपुर में जुलूस निकाला। जुलूस में संगठन के अध्यक्ष गुलाबचंद, कन्हैया यादव, रामप्यारे यादव, रामदुलार, जालंधर, सतीश, कमलेश, बिजई, बुधिराम, नंदू रहे।
चकिया संवाददाता के अनुसार भाकियू के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल को पुलिस ने उनके आमरा उत्तरी स्थित आवास में पुलिस ने नजरबंद रखा। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह ने वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी स्थित आवास की छत पर किसानों के साथ काला दिवस मनाया और काले झंडे फहराए। शहाबगंज सवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भोड़सर गांव में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के जिलाध्यक्ष लालमनी विश्वकर्मा के नेतृत्व में उनके आवास पर काला दिवस मनाया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर विक्की पांडेय, जयप्रकाश विश्वकर्मा, रिंकी पांडेय, श्यामदुलारी विश्वकर्मा, हसीना बेगम, सविता मौर्या, सुनरा देवी रहे। वहीं माकपा राज्य कमेटी सदस्य राम अचल यादव और आईपीएफ के राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने सभा में केंद्र सरकार को कोसा। इस मौके पर किसान सभा के जिलाध्यक्ष परमानंद कुशवाहा, जिला मंत्री लालचंद यादव, माकपा तहसील मंत्री शंभू नाथ यादव, लालमनी विश्वकर्मा, सीटू नेता महानंद, नंदलाल यादव, मजदूर किसान मंच के अमर बहादुर चौहान, तबरेज रहे।