फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Central Archaeological Survey team reached Matigaon

माटीगांव पहुंची केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम

Wed, 17 Jun 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Central Archaeological Survey team reached Matigaon
माटीगांव में उत्खनन स्थल का निरीक्षण करते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। माटीगांव में चल रहे उत्खनन की गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने दौरा किया। लोगों ने खुदाई में मिले अवशेषों तथा उत्खनन स्थल को देखने के बाद अवशेषों को ऐतिहासिक बताया। इसके राज्य पुरातत्व के लोगों ने भी खुदाई वाले स्थान का सर्वे किया। वहीं खुदाई के चलते जमीन में दबे हुए प्राचीन मंदिर का ढांचा साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के डा. नीरज कुमार सिन्हा, डा. अनिल कुमार, डा. राकेश कुमार बुधवार को माटीगांव स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर पहुंचे। लोगों ने उत्खनन की गतिविधियों को देखने के बाद संतोष जताया। बताया कि गांव की प्राचीनता का अनुमान खुदाई में मिले अवशेषों होगी। अभी तक मिले साक्ष्य हजारों वर्ष पुराने होने की संभावना है। इसके बाद राज्य पुरातत्व के डा. सुभाषा यादव ने माटीगांव में हो रहे खुदाई का सर्वे किया। उन्होने संभावना व्यक्त किया कि खुदाई के दौरान महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवशेष मिलेंगे। क्योकि अभी तक मिले साक्ष्य पुरानी सभ्यता के मौजूद होने का प्रमाण है। वहीं बुधवार को खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर का ढांचा साफ दिखने लगा। इसके अलावा नक्काशीदार ईंटे मिली। जो प्राय: गुप्ताकाल में भवन और मंदिर निर्माण में प्रयोग किया जाता था। खुदाई करा रहे बीएचयू पुरातत्व विभाग के प्रो. विनय कुमार ने बताया माटीगांव की ख्याति काफी दूर तक है। लेकिन खुदाई में मिले साक्ष्यों के आधार में गांव की पहचान पूरे देश में होगी। उत्खनन टीम में डा. एके दुबे, राहुल कुमार त्यागी, अभिषेक कुमार सिंह, परमदीप पटेल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed