{"_id":"691788ee10063d43af0bd62e","slug":"celebration-on-ndas-victory-in-bihar-elections-chandauli-news-c-189-1-svns1010-139265-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर जश्न, बंटी मिठाई, हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर जश्न, बंटी मिठाई, हुई आतिशबाजी
विज्ञापन
बिहार विधान सभा चुनाव में जीत पर पीडीडीयू नगर में जुलूस निकालते भाजपा नेता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर जिले में भाजपाइयों ने शुक्रवार को जश्न मनाया। जगह जगह ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और आतिशबाजी कर और एक दूसरे का गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में शुक्रवार की शाम प्राचीन काली मंदिर के समीप से भाजपा नेताओं ने ढाेल नगाड़े की थाप पर नाचते गाते जुलूस निकाला। इस दौरान एक दूसरे को गुलाल लगाए और नारेबाजी करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि यह जीत आम जनमानस की नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के कार्यों पर विश्वास को दर्शाने वाली जीत है। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह जीत बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि जनता ने घोटालेबाजों को फिर से सबक सिखाया है। इस अवसर पर किरन शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, सौरभ चंद्रा, आशीष गुप्ता, अशोक सोनकर तिलक, पंकज शर्मा, सलोनी राठौड़, नितिन गुप्ता आदि रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत पर धानापुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह, राणा सिंह, गोपाल राम, प्रदीप कुमार आदि रहे। धीना संवाददाता के अनुसार बरहनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला मंत्री परमानंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चौराहे पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान विनोद सिंह, संजय उपाध्याय, मोहन राय, विकास, अरुण, आलोक राय, सोनू राय आदि रहे।
नौगढ़ संवाददाता के अनुसार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान अरविंद तिवारी, कल्लू जायसवाल, मनोज केसरी, मलिक गोंड, पिंटू केसरी, मनोज केसरी, रवि केसरी आदि रहे।
चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय गांधी पार्क तिराहे पर शुक्रवार की बिहार प्रदेश की चुनावी मतगणना में एनडीए के पक्ष में परिणाम मिलते ही भाजपा विधायक कैलाश आचार्य के नेतृत्व में नेताओं ने खुशियां मनाई। इस मौके पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, भगवान दास मौर्य, केसरी नंदन, शिवरतन गुप्ता, कैलाश जायसवाल आदि रहे।