फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CBI scrutinizes documents on the second day as well

दूसरे दिन भी सीबीआई ने दस्तावेज खंगाले

Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
CBI scrutinizes documents on the second day as well
पीडीडीयू नगर। कंपनियों के नाम पर जारी सब्सिडाइज्ड कोयले की अवैध तरीके से हो रही बिक्री की जड़ों को खंगालने के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी सीबीआई टीम चंदासी स्थित कोल में मौजूद रही। इस दौरान टीम ने कोयले की खरीद फरोख्त को लेकर दो व्यवसासियों से पूछताछ की। इस दौरान टीम ने व्यवासियों के यहां कई दस्तावेज जब्त भी किये। कोलमंडी में सीबीआई की मौजूदगी से अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी स्थित मंडी में काफी बड़े पैमाने में कोयले का कारोबार होता है। इस कार्य में दस्तावेजों की हेरफेर से कई बार कर चोरी के मामले सामने भी आ चुकी है। झारखंड सीबीआई द्वारा पिछले दिनों बिहार के बड़े व्यापारी के यहां छापेमारी के दौरान चंदासी कोलमंडी के कई व्यापारियों से लेनेदेन की जानकारी हाथ लगी। इसके बाद कोयले से जुड़े अवैध कारोबार की जड़ों को खंगालने के लिए सीबीआई की टीम सोमवार को चंदासी कोलमंडी में आ धमकी। मंगलवार को भी सीबीआई की टीम ने दो कोल व्यवसायियों के यहां पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed