फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cash theft including mobile, laptop from shop

दुकान से मोबाइल, लैपटाप समेत नगदी चोरी

Wed, 17 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cash theft including mobile, laptop from shop
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर गांव स्थित मोबाइल की दुकान के शटर का ताला खोलकर उसमें रखे मोबाईल, लैपटॉप समेत विभिन्न सामान व पांच हजार रुपये नगदी पर हाथ फेर दिया। बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद दुकानदार के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पड़ोस की दुकान पर लगे सीसी कैमरे के सहारे चोरों को तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जलीलपुर निवासी नीरज देववंशी रामनगर रोड पर रेलवे ब्रिज के पास एक मोबाइल दुकान चलाता है मंगलवार की रात दुकान बन्द कर घर चला गया। बुधवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुँचा तो शटर ताला खुला देख उसके होश उड़ गए। शटर उठाकर दुकान भीतर जाकर देखा कि कैश बॉक्स में रखे पांच हजार रुपये नगद समेत लैपटॉप, कई कंपनियों के मोबाइल, ब्लू टूथ, हेडफोन, इयरफोन चुरा ले गए। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी धनराज सिंह ने दुकान का मुआयना किया। वहीं पड़ोस की दुकान में लगे सीसी कैमरे को भी खंगाला। इस संबंध में उन्होंने बताया कि पीड़ित दुकानदार से मिली तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed