फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case will be copied

सामूहिक नकल हुआ तो लगेगा रासुका

Tue, 18 Feb 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case will be copied
चंदौली। जनपद में बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को दोनों पालियों में हिंदी की परीक्षा होगी। इस बार जनपद के 95 परीक्षा केंद्रों पर 70247 पंजीकृत परीक्षार्थी भाग लेेंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल की ओर जोनल, सेक्टर और दस स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। कहा कि किसी भी केंद्र पर सामूहिक नकल मिली तो रासुका और गैंगेस्टर जैसी कार्रवाई की जाएगी। प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 8 से 11.15 बजे तक होगी और दूसरी पाली में दो से 5.15 तक परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन

वहीं डीएम और एसपी ने सोमवार को कई केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र के व्यवस्थाओं का हाल जाना। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश है कि परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व प्रश्न पत्रों के लिफाफे को पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोलें। किसी भी दशा में दूसरे विषय के प्रश्न पत्र का लिफाफा खुला तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी। केंद्र पर सामूहिक नकल करते हुए छात्र पकड़े गए तो प्रबंधक के खिलाफ रासुका एवं गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में कुल 95 केंद्र बनाए गए है। मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षा में 70247 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सोमवार की सांयकाल तक सभी परीक्षा केंद्रों ने तैयारियों को पूर्ण कर लिया। कक्षों में परीक्षार्थियों को क्रम अनुसार बैठाने के लिए डेस्क स्लीप चपकाई गई, ताकि मंगलवार को परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न होने पाए। जिलाधिकारी ने व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को शुचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग से ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी। व्यवस्थापक अपने इंटरनेट की सुविधा को ठीक रखेंगे। परीक्षार्थी व कक्ष निरीक्षक को इलेक्ट्रानिक उपकरण व अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं नहीं ले जाने दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के अंदर नकल की गतिविधि न हो यह केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व एसपी हेमंत कुटियाल सोमवार को बोर्ड परीक्षा वर्ष 2020 की तैयारियों का निगरानी की। इसमें जनपद के सकलडीहा इंटर कालेज, माँ खंडवारी देवी इंटर कांलेज चहनियां, जटाधारी इंटर कांलेज मारूफपुर, हाजी मुहम्मद अयूब मेमोरियल इंटर कालेज नैढ़ी सहित कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जहां सीसी कैमरे, प्रश्न-पत्र रखे हुए आलमारी, परीक्षा कक्ष में लगी खिड़की को बारीक जाली से बंद करने के निर्देश दिया। वहीं हाजी मुहम्मद अयूब मेमोरियल इंटर कालेज नैढ़ी में इंवर्टर न रहने पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सायंकाल तक लगाकर जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराए। केंद्र व्यवस्थापकों को चेताया कि यदि परीक्षा केंद्रों पर नकल करते हुए पकडे गए तो प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर विद्यालय को ब्लैक लिस्टेड कर दी जाएगा।
परीक्षा की आनलाइन होगी निगरानी
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आनलाइन सीधा प्रसारण जिला स्तरीय व लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम में होगा। इसके लिए जिले में महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसे केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे व राउटर से जोड़ दिया गया है। इसके जरिए परीक्षा में होने वाले गतिविधियों की नजर कंट्रोल रूम से ही रखी जाएगी।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 95 केंद्र बनाए गए है। इसमें चार राजकीय, 32 अशासकीय तथा 59 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा में 70247 अभ्यर्थी पंजीकृत है। इंटर में 17596 बालक एवं 14398 बालिकाएं तथा तथा हाईस्कूल में 19943 बालक और 18310 बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने परीक्षा की लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जनपद में नकल विहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन सख्त है। यूपी बोर्ड की 18 फरवरी से छह मार्च तक होने वाली परीक्षा की सुचिता बनाए रखने सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को पांच जोनल, 19 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए पांच जोनल अधिकारी, 19 सेक्टर और दस स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। वहीं केंद्रों की जांच के लिए पांच सचल दल लगातार भ्रमण करते रहेंगे।

यूपी बोर्ड के परीक्षा की सभी तैयारी पूर्ण है। 2020 यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा के पहले दिन होगी हिंदी की परीक्षा होगी। हाई स्कूल की हिंदी सुबह 8 से 11.15 बजे तक होगी। वहीं इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा 2 से 5.15 तक होगी। डा.विनोद कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed