{"_id":"62547abc5f1a013a676ce33f","slug":"case-not-yet-registered-in-the-case-of-transformer-theft-chandauli-news-vns6476766121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में अब तक दर्ज नहीं हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में अब तक दर्ज नहीं हुआ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। बीते चार मार्च को पड़ाव चौराहे से चोर ट्राली सहित ट्रांसफार्मर चुरा ले गए थे। चोरी के संबंध में बिजली विभाग की ओर से तहरीर दिए जाने के बावजूद अब तक मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय संग्रहालय के समीप लगा चार सौ केवीए का मोबाइल ट्रांसफार्मर चार मार्च की रात चोरों ने गायब कर दिया था। इस दौरान चोर ट्राली सहित अन्य सामान भी दूसरे वाहन से टोचन कर ले गए थे। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई थी। शुक्रवार की सुबह जब इसकी जानकारी बिजली विभाग को हुई तो उनके होश उड़ गए। बिजली विभाग के एक्सईएन ने पांच मार्च को मुगलसराय कोतवाली में चोरी के संदर्भ में तहरीर दी थी। तहरीर दिए जाने के एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कोतवाली में ट्रांसफार्मर चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने जनपद के उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया लेकिन किसी ने मुकदमा दर्ज कराने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। वहीं विद्युत विभाग के एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से पुलिस को ट्रांसफार्मर चोरी के बाबत तहरीर दे दी गई है। बावजूद इसके मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।