{"_id":"6202c40909b5ce4e960de2fd","slug":"case-not-registered-even-after-three-days-of-theft-chandauli-news-vns637517128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के तीन दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के तीन दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने एक साथ दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी समेत दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के तीन दिन बाद मंगलवार को भी पुलिस केस दर्ज करने के बजाय चोरी के प्रयास की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।
क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में पूर्व प्रधान कमला के तीन बेटेे धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार तथा जितेंद्र कुमार हैं। अमित कुमार गांव में ही परिवार के साथ घर पर रहकर अपना कारोबार करते हैं। पांच फरवरी की रात अमित कुमार अपने परिवार के साथ खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। रात में घर में घुसे चोरों ने पहले अमित के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद उन्होंने दूसरे कमरे की कुंडी का ताला तोड़कर वहां घुस गये। चोरों ने आलमारी व बक्सों को पूरे इत्मिनान से खंगाल डाला। इस दौरान चोर पांच हजार रुपये नगद समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के चुरा ले गये। चोरों ने बक्से को घर से लगभग दो सौ मीटर दूर फेंक दिया। सोमवार की सुबह उठे तो बाहर से दरवाजा बंद देख उसने अपने को सूचना देकर कमरा खुलवाया। बाहर आकर बिखरा हुआ सामान देखकर उसके होश उड़ गये। इसके अलावा चोरों ने रविवार की रात गांव के ही सलामुद्दीन के घर को भी खंगाल डाला था। चोरों ने सलाउद्दीन के घर से 10 हजार नगदी समेत 30 हजार रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ितो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। पीड़ितों के अनुसार घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि गांव में सिर्फ चोरी का प्रयास हुआ था, शेष मामले की जांच की जा रही है।