फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed on 22 during investigation by Electricity Department

बिजली विभाग के जांच अभियान में 22 पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 30 Oct 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case filed on 22 during investigation by Electricity Department
सकलडीहा। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बकाया वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ बृहस्पतिवार को स्थानीय कस्बा में महा जांच अभियान चलाया। इस दौरान 470 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। जांच में चोरी की बिजली जला रहे 18 व बिजली बिल के चार बड़े बकाएदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं 205 उपभोक्ताओं का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। जांच अभियान के दौरान कुल 11 लाख 40 हजार राजस्व की वसूली भी की गई। जांच अभियान जांच के दौरान बिजली बिल के बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड के तहत कुल 67 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें लगभग 48 हजार उपभोक्ता बिजली का बिल जमा ही नहीं करते। विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली और विजलेंस विभाग की टीम ने स्थानीय कस्बा में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 470 लोगों के कनेक्शन जांचे गए। जांच में205 बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया। वहीं 22 उपभोक्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा कुल 107 लोगों के विद्युत भार में परिवर्तन किया गया। 32 उपभोक्ताओं का 62 किलोवाट भार भी बढ़ाया गया। 23 लोगों के नए मीटर लगाए गए और 21 का मीटर बदला गया। इस दौरान कुल 11 लाख चालीस हजार की राजस्व की वसूली की गई। एक्सईएन आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बगैर बिजली बिल जमा किए किसी उपभोक्ता द्वारा बिजली जलाते पाये जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और आरसी भी जारी की जाएगी। जांच अभियान के दौरान अधिशासी अभियंता आशीष कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, सेवाराम, एके शुक्ला, विजलेंस इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव, एसडीओ आकाश सिंह, जनमेजय साहू, सर्वेश पांडेय, प्रशांत कुमार, अनिल सिंह, आरपी यादव, संजय कुमार, केएल यादव, जेई मनोज पटेल, जयकार पटेल, अजय पांडेय, सुनील आदि विद्युत व विजलेंस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट- चंद्रजीत पटेल
संपादन- धनंजय
बाइट- 1743
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed