फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against nine who occupied forest land

वन भूमि पर कब्जा करने वाले नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Jan 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed against nine who occupied forest land
नौगढ़। आरक्षित वन भूमि पर कब्जा की शिकायत पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम बरबसपुर पहुंची। वहां अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की ओर से 15 हेक्टेयर में किए गए पौधरोपण को नष्ट कर कब्जा कर लिया था। शिकायत पर पहुंची टीम ने अतिक्रमण कर रहे बरबसपुर गांव के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जमीन को कब्जामुक्त कराया। वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के मझगांई रेंज में सामाजिक वानिकी योजना से पिछले साल भैसौड़ा कंपार्टमेंट नंबर आठ गंगापुर के खोचहवा रोपावनी में 15 हेक्टेयर भूमि प्लांटेशन किया था। पिछले एक सप्ताह से दो दर्जन से अधिक की संख्या में लोगों ने यहां लगाए गए पौधों को नष्ट कर दिया और बोना नाली और गड्ढों को पाट दिया। इसकी सूचना मिलते ही शुक्रवार की दोपहर में रेंज के वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान वन दरोगा विजयी, वनरक्षक देवेंद्र और अन्य कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग के दल बल को देखकर प्लांटेशन कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारी भाग खड़े हुए। वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान ने बताया कि प्लांटेशन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। पाटे गए गड्ढों की खुदाई कराकर पौधरोपण कराया जाएगा। इस मामले में राम प्रसाद, बरसात अली, अजमेर, अयुब, कमाल खान, अमीर अहमद, इस्लाम, सिराजुद्दीन और बनारसी सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed