फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against eight for burning stolen electricity

चोरी की बिजली जला रहे आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Oct 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against eight for burning stolen electricity
सकलडीहा। विद्युत विभाग की ओर से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद बकाया वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार को बिजली और विजिलेंस टीम ने अभियान चलाकर आठ उपभोक्ताओं को चोरी की बिजली जलाते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं 64 बिजली बिल के बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया। 17 उपभोक्ताओं के घर नए मीटर भी लगाए गए।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड तृतीय में लगभग 67 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें लगभग 48 हजार उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है। बिजली हड़ताल समाप्त होने के बाद बकाया वसूली और चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग और विजलेंस टीम ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को तेंदुईपुर सहित अन्य गांवों में अभियान चलाकर जांच की। जांच के दौरान आठ लोगों को चोरी से बिजली जलाते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं बकाया होने पर 64 उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया और 17 उपभोक्ताओं के नए मीटर लगाए गए। 117 उपभोक्ताओं का बिजली बिल भी दुरुस्त किया गया। एक्सईएन आशीष सिंह ने बताया कि हर हाल में बिजली चोरी और बकाया वसूल किया जाएगा। जांच टीम में एसडीओ आकाश सिंह, जनमेजय साहू, जेई मनोज पटेल, जयकार पटेल, अजय पटेल, विजिलेंस इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव, एसडीओ एसपी पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed