{"_id":"69b4afd630a5445c7c4cacede40cce6b","slug":"careless-employees-will-act-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में मतदान सम्पन्न कराने के बाद मतपत्र बूथ पर
विज्ञापन
छोड़ने के आरोप में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सम्बन्धित चार मतदान
अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिया है।
साथ ही संबंधित विभागों को लापरवाह कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
जनपद में तीसरे चरण में चन्दौली, चकिया व बरहनी ब्लाक में पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराया गया।
इस दौरान चकिया ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला स्थित मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी में कपिल देव सिंह, सहायक अध्यापक खंडवारी देवी बालिका विद्यालय चहनियां, मनोज कुमार, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय गरला, प्रियंका कुमारी सहायक अध्यापिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गरला के अलावा नलकूप खण्ड के मैकेनिक मंगला प्रसाद शामिल थे।
मतदान समाप्त होने के बाद इन कर्मचारियों ने मतपेटिका व अन्य सामग्री को सील कर चकिया स्थित स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया। इस दौरान मतदान अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से बिना प्रयोग में लाए हुए मतपत्र 178 वहीं छोड़ दिए, जो भैसही गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खेत पाया गया।
इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी डा.प्रेमशंकर मिश्रा ने बबुरी थाने में पोलिंग पार्टी में शामिल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।