फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Car overturned accident and three people injured are in critical condition in Chandauli

चंदौली: असंतुलित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की हालत गंभीर

Wed, 19 May 2021 03:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 May 2021 03:42 PM IST
सार

रिश्तेदारी में जाते समय यह हादसा हुआ था। कार अचानक पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Car overturned accident and three people injured are in critical condition in Chandauli
घायल महिला को एंबुलेंस में ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चंदौली जिले के नौगढ क्षेत्र के चकिया-नौगढ़ मार्ग पर डिलबगरा मोड के पास बुधवार को एक मारुति कार असंतुलित होकर पलट गई। ड्राइवर के अलावा दो अन्य लोग कार में फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार के नीचे से घायलों को बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। जहां से दो लोगों की हालत गंभीर होने से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वाराणसी से मारुति कार से नसरुल्लाह अपनी पत्नी मदीना खातून के साथ नौगढ़ में अपने समधी मुस्तकीम के जा रहे थे। लौवारी गांव के पास डिलबगरा मोड़ में अचानक मारुति कार असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें कार चालक प्रशांत पाठक(32)  घायल हो गया। जबकि कार पलटने से जहां नसरुल्लाह(75) को काफी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वहीं उनकी पत्नी मदीना खातून 68 को अत्यधिक चोट लगने से खून की उल्टी होने लगी। गांव वालों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर की एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पति-पत्नी को  ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। खबर पाकर रिश्तेदारी  के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed