{"_id":"68b0ac9e27d6d85a440a9c99","slug":"capacity-of-90-transformers-will-increase-20-new-ones-will-be-installed-chandauli-news-c-189-1-svns1011-135656-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 90 ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ेगी क्षमता, 20 नए लगाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 90 ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ेगी क्षमता, 20 नए लगाए जाएंगे
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में विद्युत निगम के तीन डिविजन हैं। इनमें मुगलसराय, चंदौली और सकलडीहा डिविजन शामिल हैं।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निर्देश पर तीनों डिविजन में जहां आवश्यकतानुसार नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जा रहे हैं, वहीं अन्य ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसके तहत सकलडीहा डिविजन में 90 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए टेंडर की प्रकिया पूरी कर ली गई है। वहीं 20 नए ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए जाएंगे। सकलडीहा डिविजन में 90 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जबकि 20 नए ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए जाएंगे। इससे ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। अभी उपकेंद्र से करीब 5500 ट्रांसफाॅर्मरों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही है। इनमें 90 ट्रांसफाॅर्मर 10 से 100 केवीए के लगे हैं जबकि इनसे जुड़े कनेक्शनों की संख्या आवश्यकता से अधिक है।
अधिक लोड होने के कारण अक्सर ट्रांसफाॅर्मर या तो जल जाते हैं या उनमें खराबी आ जाती है। ट्रांसफाॅर्मर में लगे केबल जलने की समस्या भी बनी रहती है। इन्हीं ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। वहीं कुछ बस्तियां ऐसी हैं जहां रहने वाले लोगों के घर बढ़े हैं।
वर्तमान में उन्हें पास लगे ट्रांसफाॅर्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे हमेशा लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। ऐसी 20 बस्तियों में नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। संवाद