फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Candidates placed in the police recruitment scam charges, performance

अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती में लगाया घोटाले का आरोप, प्रदर्शन

Sat, 21 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला Updated Sat, 21 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Candidates placed in the police recruitment scam charges, performance
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2013 में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए नगर के अभ्यर्थियों ने शनिवार को लोको कालोनी में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं 23 मार्च को सुबह 10 बजे से चकिया त्रिमुहानी पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।  
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2013 में सम्मिलित अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सरकार भर्ती प्रक्रिया में घोटाला की है। हाई मेरिट करने के बाद लो मेरिट पर भर्ती आरंभ कर दी। जिन लोगों का 280 नंबर है उन्हें मेडिकल कराने के लिए बुलावा पत्र भेजा गया है जबकि उसी वर्ग के छात्रों को जिसने 300 से अधिक अंक पाया है उसे बुलावा पत्र नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने इसके विरोध में शनिवार को लोको कालोनी में सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने अखिलेश सरकार मुर्दाबाद, लिस्ट पर वाइटनर के इस्तेमाल की जांच की मांग व पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। चेतावनी दिया कि सरकार यदि मांग को पूरा नहीं करती है तो आगे भी संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान संतोष कुमार चौधरी, महेंद्र कुमार, रवि पाठक, प्रवेश यादव, विनोद कुमार, राहुल सिंह, सतीश सिंह, सतेंद्र कुमार, संजय यादव, रितेश शर्मा, नीरज कुमार एवं गणेश भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed