{"_id":"621bae84290c826eca78214f","slug":"campaign-to-include-seven-villages-will-intensify-after-elections-chandauli-news-vns640811972","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बाद तेज होगा सात गांवों को शामिल कराने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बाद तेज होगा सात गांवों को शामिल कराने का अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के बाद चंदौली के सात गांवों को वाराणसी में शामिल कराने का अभियान तेजी से चलाया जाएगा। मढ़िया न्याय पंचायत बनाकर इन गांवों को वाराणसी में शामिल करने की मांग प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रखी जाएगी। इस कार्य का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। यह बातें सूजाबाद के हनुमान मंदिर के पास रविवार की दोपहर आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कही। कहा कि अधिवक्ता निजी स्वार्थ और बिना तथ्य के इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं उनका करारा जवाब दिया जाएगा।
वाराणसी के सीमा से सटे चंदौली के सात गांव के लोगों को जिला मुख्यालय दूर होने की वजह से काफी परेशानी होती है। इसलिए इन सात गांवों को वाराणसी में शामिल करने की गुहार लगाई जा रही है। कमीश्नर के निर्देश पर वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इन गांवों का भौगोलिक सर्वे भी कराया है। इसी बीच चंदौली के अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया और इसे साजिश बताया। जिसके खिलाफ गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा और रविवार को सूजाबाद हनुमान मंदिर के पास गांव के लोगों की एक बैठक हुई जिसमें आगे की रणनीति बनाई गई।निर्णय लिया गया कि चुनाव के बाद इस अभियान में तेजी लाई जाएगी। अगर स्थानीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि नहीं सुनते तो यह बात प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाई जाएगी।
साथ ही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चंदौली और बार एसोसिएशन मुगलसराय का विरोध करने पर निंदा की। कहा कि शासन के समायोजन का निर्णय जनहित को देखते हुए और ग्रामीणों के मांग पर हो रहा है जबकि वकीलों का विरोध निजी स्वार्थ की वजह से हो रहा है। इस अवसर पर चुनाव के दौरान ग्राम्य जागृति फाउंडेशन की ओर से विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करने का आह्वान भी किया गया। सभा में मुख्य रूप से भूपनारायण झा,पंकज मिश्रा, सुनील मिश्रा, रितेश दुबे, आलोक पांडेय, संजय पासवान, प्रमोद पटेल, सन्तोष कुमार, विकास मिश्रा, सुराहु मास्टर, राजेंद्र व कन्हैया सिंह उपस्थित रहे।