फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cake cut with sword, video went viral

Chandauli News: तलवार से काटा केक, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 23 Apr 2023 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cake cut with sword, video went viral
सोशल मीडिया पर एक युवक का तलवार से जन्मदिन का केक काटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वह दोस्तों के साथ केक काटकर तलवार लहराते हुआ दिख रहा है। मामला अलीनगर थाना के काशीपुरा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। फेसबुक पर माता यादव सरदार नाम की आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें युवक अपने दोस्तों के साथ तलवार से केट काटता दिख रहा है। साथ में उसके कई दोस्त भी दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले बिल्कुल भी बख्शे नहीं जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने इसकी जांच कर कठोर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed