फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bypass will be built from Mohania to Chand at a cost of 194 crores

मोहनिया से चांद तक 194 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास

Sun, 16 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bypass will be built from Mohania to Chand at a cost of 194 crores
कैमूर जिले को सड़क परिवहन राज्य मार्ग मंत्रालय की ओर से बड़ी सौगात दी गई है। बिहार सरकार के पथ मंत्री नितिन नवीन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मंत्रालय को सड़क निर्माण में भरपूर सहयोग की बात कही है। राज्य मार्ग मंत्रालय ने मोहनिया से भभुआ होते हुए चांद तक 194 करोड़ की लागत से बनने वाले 16. 150 किलोमीटर बाईपास के निर्माण की स्वीकृति दी है। बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि एनएच-219 बिहार के मोहनिया में एनएच-2 से निकलकर भभुआ, चैनपुर, चांद होते हुए उत्तर प्रदेश के चंदौली में एनएच-2 में जाकर मिलती है। वर्तमान परियोजना में एनएच-219 के 6.40 किमी वर्तमान पथ के साथ 07.35 किमी भभुआ बाइपास व 2.40 किमी चांद बाइपास का निर्माण होना है। सभी कार्य राज्य के कैमूर जिला के तहत होना है। कहा कि एनएच-219 पर आए दिन भभुआ व चांद में जाम लगता रहता है। इससे नागरिकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भभुआ व चांद बाईपास के बनने से नागरिकों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed