फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   By keeping Nirjala fast, wishing for the long life of the child

निर्जला व्रत रखकर की संतान की लंबी उम्र की कामना

Sun, 18 Sep 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
By keeping Nirjala fast, wishing for the long life of the child
जीवित्पुत्रिका पर्व पर इलिया में पूजन अर्चन करती व्रती महिलाएं। - फोटो : CHANDAULI
संतान की लंबी आयु की कामना के लिए जीवित्पुत्रिका का व्रत रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और शाम के वक्त सरोवर तटों पर पहुंच कर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने संतान के दीर्घायु करने की प्रार्थना की। वहीं कुछ महिलाओं ने घर पर ही माता दुर्गा की पूजा कर राजा जीमुतवाहन की कथा सुनी।
विज्ञापन

मान्यता है कि आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को निर्जला व्रत रहकर माता दुर्गा की पूजा अर्चना करने से संतान की आयु बढ़ती है। शनिवार को जीवित्पुत्रिका पूजा के लिए फल, फूल, पूजन सामग्री, जिउतिया आदि की खरीदारी की थी। रविवार की सुबह से ही महिलाएं पूजा के लिए तैयारी में जुट गई। कुछ लोगों ने रविवार को भी बाजार में पहुंच कर पूजन सामग्री, जिउतिया आदि की खरीदारी की। दोपहर बाद व्रती महिलाओं ने सूप, थाल में फल, फूल, धूप, नैवेद्य सहित अन्य पूजन मग्री सजाई और तालाबों के किनारे पहुंची। नगर के मानसनगर मानसरोवर तालाब, राममंदिर, माल गोदाम पोखरा, दामोदरदास पोखरा, वेस्टर्न बाजार विश्वकर्मा मंदिर सहित अन्य सरोवर तटों पर पहुंच कर महिलाओं ने कलश स्थापित किया। कुश के जीमूतवाहन, सियार सियारिन आदि की मूरत बनाई। पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बहादुरपुर, मढ़िया, जलीलपुर, चौरहट, सेमरा, कटेसर भोजपुर, फत्तेपुर, गौरया सहित अन्य गांवों में महिलाओं ने पूजा अर्चना कर संतान के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

गंगा स्नानार्थियों से पटा रहा रेलवे स्टेशन
पीडीडी नगर। जीवित्पुत्रिका पर्व पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर महिलाओं की भीड़ रही। पटना और गया रूट से आने वाले पैसेंजर ट्रेनों में ठूस कर महिला यात्री स्टेशन पर पहुंचे। वे यहां से वाराणसी गए। स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन सतर्क रहा। भीड़ को संभालने में आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग को मशक्कत करनी पड़ी। प्रतिवर्ष गंगा स्नान के लिए वाराणसी जाने वाली महिलाओं का रेला जीवित्पुत्रिका पर स्टेशन पर उमड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसरोव तालाब की साफ सफाई की
छठ पूजा कमेटी मानसरोवर तालाब के सदस्यों ने जिउतिया पर घाट पर गंदगी को देखते हुए रविवार की सुबह सफाई अभियान चलाया। सदस्यों ने घाटों की सफाई की। इस मौके पर निखिल, अभिषेक, आदित्य, साहिल, सूरज, रवि पासवान, अंशु, विनोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed