फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Burnt part of woman found in straw ashes

पुआल की राख में मिला महिला का जला अंग, चूड़ी, मंगलसूत्र

Mon, 28 Mar 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Burnt part of woman found in straw ashes
नियामताबाद। अलीनगर थाना के रामपुर गांव के सिवान में दयाराम यादव और पन्ना बिंद के पुआल में शनिवार की देर रात आग लग गई। रात में आग का किसी को पता नहीं चला। सुबह किसानों ने जब पुआल की राख हटाया तो उसमें हड्डियों का अवशेष मिला। यही नहीं राख में चूड़ी और मंगलसूत्र भी मिले । इससे आशंका है कि पुआल के साथ महिला भी जल मरी है। महिला कौन थी, कैसे जली इसका पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने हड्डियों, चूड़ी, और मंगलसूत्र को एकत्र कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामपुर गांव के ताल में दयाराम यादव और पन्ना बिंद का लगभग पांच बीघे का पुआल एकत्र कर रखा गया था। शनिवार की देर रात पुआल में आग लग गई। रविवार की सुबह मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और किसानों ने जले हुए पुआल के राख से हड्डियों व कुछ अधजले शव के हिस्से देख सन्न रह गए। उन्होंने अलीनगर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे अलीनगर थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने जले हुए हड्डियों को एकत्र कराया गया। वहीं जले हुए हड्डियों के पास से चुडियां, गले की चेन बरामद किया गया। उसे पुलिस ने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं सुबह नौ बजे तक जल रहे पुआल को बुझाने के लिए अग्नि शमन की टीम ने आग को बुझाने का कार्य किया गया। घटना की सुचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि जले हुए हड्डियों के अवशेष मनुष्य के हैं या फिर जानवर के इसकी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मौजे के सिवान में दयाराम यादव और पन्ना बिंद के खेत में लगी आग के आस पास गेहूं सरसों की खड़ी फसल भी है। फसल हरी होने के कारण आग से फसल को नुकसान नहीं हुआ नहीं तो सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ सकती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed