फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Burnt effigies of the PM

फूंके गए पीएम के पुतले

Thu, 23 Jul 2015 01:25 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of the PM
भूमि अधिग्रहण बिल अध्यादेश वापस लेने, महंगाई, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने
विज्ञापन
सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय समेत विभिन्न कस्बों व गांवों में प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया। इस क्रम में कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस भी निकाला।

 साथ ही केंद्र सरकार के विरोध में नारे भी लगाए। जिला मुख्यालय पर पुतला फूंकने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।


 शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से काली महाल स्थित कार्यालय से ढोल नगाड़ों के साथ जुुलूस निकाला गया। नगर भ्रमण के बाद वीआईपी गेट पहुंच कर प्रधानमंत्री का दसमुखी पुतला दहन किया गया।

इस दौरान प्रदेश के संगठन मंत्री  व प्रभारी जसवंत सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के एक वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार, घोटाला, महंगाई बढ़ी है।

पुतला दहन में शैलेन्द्र किशोर पांडेय, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, हीरालाल शर्मा, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, नेहाल अख्तर बाबू, उदय चौहान, मेवालाल पटेल, डा. जीके पांडेय आदि रहे।

इसी तरह वार्ड नंबर एक में  आलू मिल चौराहा के पास विकास चौहान के नेतृत्व में, शाहकुटी में सरोज के नेतृत्व में ईदगाह के पास, वार्ड नंबर तीन गिधौली में संजय गुप्ता, चतुर्भुजपुर में राजू सरदार, पथरा में संजय जायसवाल, बिछड़ी में मुहम्मद नईम, महमुदपुर में राजू चौहान, पथरा भाग दो में फैयाजुद्दीन, लाट नंबर दो में खेवई पटेल, मुगलचक में अकील अहमद, वार्ड नंबर 11 में अनवर हुसैन, वार्ड 12 में  सुनील कुमार, तेरह अलीनगर में मुजफ्फर हुसैन की अगुवाई में पुतला फूंका गया।


इसी क्रम में परशुरामपुर सिकटिया में अशोक कुमार, कैलाशपुरी में राजीव चौहान, वार्ड सोलह में मृत्युंजय शर्मा, सत्रह में अली अशफाक, न्यू महाल में गोविंद पटेल, कसाब महाल में लजीज कुरैशी, वेस्टर्न बाजार में रूपेश चौहान, पटेलनगर में दिलीप पाल, लाट नंबर दो में अशोक चौहान, वार्ड नंबर 23 में प्रमोद मौर्य, ईस्टर्न बाजार में नत्थू जायसवाल के नेेेतृत्व में पुतला दहन किया गया।

दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में राजकुमारी गुप्ता के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इसमें  हरिश्चंद्र गौतम,  डा. राजेश शर्मा, श्यामलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed