फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Burn transformer of Kunhariya village was not changed

कम्हरिया गांव में दस दिनों से जला है दो ट्रांसफार्मर

Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Burn transformer of Kunhariya village was not changed
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में लगे 63 केवीए के दो ट्रांसफार्मर पिछले दस दिनों से जले पड़े हैं। इससे आधे गांव और एक दर्जन पंपिंग सेटों की बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उदासीन पड़े हुए हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कम्हरिया गांव में लगे 63 केवीए के दो बिजली के ट्रांसफार्मरों से आधे गांव के साथ साथ एक दर्जन पंपिंग सेटों को बिजली आपूर्ति होती है। दस दिन पहले तकनीकी खराबी से दोनों ट्रांसफार्मर जल गए। जिससे आधे गांव में अंधेरा छा गया है तो वहीं एक दर्जन पंपिंग सेट भी ठप हो गए हैं। इससे किसानों को नर्सरी बचाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी टोलफ्री नंबर के साथ ही बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को दी। बावजूद इसके ट्रांसफार्मर बदलना मुनासिब नहीं समझा गया। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। गांव के उदय प्रताप सिंह और शिवमूरत सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का आदेश है। उसके बाद भी दस दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। गांव के बिट्टू सिंह, मुन्ना सिंह, नरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed