{"_id":"5f1889378ebc3e63be762a74","slug":"burn-transformer-not-replaced-even-after-48-hours-chandauli-news-vns537346352","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर से सटे आलमपुर गांव में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात तेज धमाके के साथ जल गया। बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद बुधवार तक जले ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया था। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न रहने से वे उमसभरी गर्मी में दिन गुजारने को विवश हैं। इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ टोल फ्री नंबर पर दिए जाने के दो दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते लोगों में आक्रोश है। ट्रांसफार्मर जलने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है। बारिश न होने से वे धान की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बिजली न रहने से पंप भी नहीं चल पा रहे हैं। गांव के मनीष यादव, अजय, जितेंद्र, छविनाथ, आकाश यादव, अक्की, रामदयाल यादव, पंकज यादव, विराट, संदीप यादव, फरदीन खान, अदालत यादव आदि ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।