फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Burglars break the lock of the cargo flown thousands

ताला तोड़ चोरों ने हजारों का माल उड़ाया

Sun, 03 May 2015 01:19 AM IST
ब्यूराो, चंदाौली, अमर उजाला
ब्यूराो, चंदाौली, अमर उजाला Updated Sun, 03 May 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Burglars break the lock of the cargo flown thousands
कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर मुहल्ले के विजय नगर कालोनी में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।   मकान मालिक के भतीजे ने जब एक चोर को पकड़ने की कोशिश की तो चोर ने चाकू से वार कर उसे भी घायल कर दिया लेकिन भतीजे ने उसे नहीं छोड़ा। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने चोर को उनके हवाले कर दिया। मकान मालिक ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोेगों की माने तो चोर पांच=छह की संख्या में आए थे।
विज्ञापन

जौनपुर में पीडब्ल्यूडी विभाग में  अवर अभियंता के पद पर तैनात हरवंश प्रसाद का विजय नगर कालोनी में मकान है। पति-पत्नी जौनपुर में ही रहते हैं जबकि उनकी दो बेटियां यहीं रहकर पढ़ाई कर रही हैं। 28 अप्रैल को बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर दोनों वाराणसी चली गईं ।
विज्ञापन


कई दिनों से घर खाली देख चोरों ने शुक्रवार की रात अपना निशाना बनाया और बाउंड्रीवाल फांदकर बाहर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। आलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब 15 हजार नकदी समेत सोने की दो चेन, सोने की दो अंगूठी और चांदी की एक जोड़ी पायल चुरा ले गए। कमरे में बेड को भी खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


  देर रात आवाज सुनकर पड़ोसियों ने सेँट्रल कालोनी में रह रहे हरवंश के भतीजे मनोज को सूचना दी और आसपास के लोग घेरेबंदी करने लगे। इसकी आहट लगते ही बाहर के चोर तो भाग निकले  लेकिन मकान के अंदर घुसा एक चोर उसी में रह गया। इतने में बाइक से पहुंचा मनोज घर के अंदर घुसा तो चोर उसे देखते ही बाएं हाथ पर चाकू से वार कर भागना चाहा लेकिन मनोज ने उसका हाथ नहीं छोड़ा और चिल्लाकर बाहर खड़े पड़ोसियों को अंदर बुला लिया। मनोज की सूचना पर हरवंश प्रसाद शनिवार की सुबह घर पहुंचे और कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा          रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed