फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Buddha preached peace to the world

खीर का भोग लगाकर मनाई तथागत बुद्ध की जयंती

Thu, 27 May 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Buddha preached peace to the world
बुद्ध पूर्णिमा क्षेत्र के घुरहूपुर की पहाड़ी व कस्बा में भगवान बुद्ध के अनुयायियों ने पूजा पाठ कर खीर का भोग लगाया। इस दौरान दोनों स्थान बुद्धम शरणम गच्छामि-धम्मम शरणम गच्छामि से गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

भक्तों ने कहा कि तथागत भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व आज ही के दिन बैशाख पूर्णिमा को हुआ था। ज्ञान प्राप्त करने के बाद भगवान बुद्ध ने मानव मात्र के कल्याण के लिए संदेश दिया। उनके संदेश आज के परिवेश में और भी प्रासंगिक हो जाते हैं क्योंकि बिना अहिंसा का मार्ग अपनाये मानव का कल्याण नहीं हो सकता। कहा कि घुरहूपुर की पहाड़ी पर तथागत के भित्ति चित्र मिले थे जहां बुद्ध के अनुयायियों द्वारा तथागत की मूर्ति रखकर पूजा पाठ की जाने लगी। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर हर वर्ष अनुयायी पूजापाठ करने के साथ खीर का भोग लगाते हैं। इस मौके पर बौद्ध संस्थान के अध्यक्ष वशिष्ठ मौर्य, भंते चंदन, श्रवण मौर्य, बेचू मास्टर, रमाशंकर राजभर, महेंद्र, मोती लाल, चिथरु मौजूद रहे। वहीं ऑल इंडिया महापद्म नंद कम्यूनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की ओर से महात्मा बुद्ध की जयंती का आयोजन नंदवंशी रामकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान भक्तों ने महात्मा बुद्ध के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर आरती की। चंद्रशेखर शर्मा ने अहर्त उपाली जी महाराज व भगवान बुद्ध के चित्रों पर माल्यार्पण किया। । राम भोग शर्मा ने कहा कि समाज को भगवान बुद्ध के बताए सत्य व अहिंसा मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर डॉ दिनेश शर्मा, प्रभाकर शर्मा, सुनील, रविकांत, राहुल, डॉ. रोहित शर्मा, मुन्ना, मनीष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed