फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BSP workers celebrated Mahaparinirvan Divas

बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

Sat, 10 Oct 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
BSP workers celebrated Mahaparinirvan Divas
चंदौली। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुई। संगठन के संस्थापक कांशीराम का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पार्टी के रघुनाथ चौधरी ने कहा कि कांशीराम गरीबों-शोषितों व बहुजन समाज के नायक थे। उन्होंने समाज के गरीब तबके को जीवनपर्यंत जगाने का काम किया। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। ऐसे में लोगों को बहुजन सरकार की याद आने लगी है। कार्यकर्ता जन-जन को संगठन की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत कराएं। इससे पार्टी के साथ लोगों का जुड़ाव होगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ उतरेगी। पूर्व विधायक जितेंद्र प्रसाद ने कहा, भाजपा ने जनता से किए गए अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया। इससे अब लोगों का भरोसा सरकार से उठने लगा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, विकास कुमार गौतम, मुकेश कुमार, सीताराम सक्सेना, सुनील पटेल, गणेश तिवारी, गुलशेर अहमद सिद्दीकी, मुसाफिर सिंह चौहान, अछैवर भारतीय, घनश्याम प्रधान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed