फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BSP's meeting

बसपा की सभा

Tue, 28 Apr 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 28 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
BSP's meeting
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने
विज्ञापन
सोमवार को विकास भवन के  समीप धरना दिया। साथ ही भाजपा और सपा सरकार को किसानों और गरीबों का विरोधी बताते हुए अपनी भड़ास निकाली।

धरनास्थल पर भारी संख्या में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कमर कसने का भी ऐलान किया गया।


सभा को बतौर मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर अवनीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा  भूमि अधिग्रहण कानून में जो संशोधन किया गया है, उसमें किसानों की अनदेखी की गई है। केंद्र सरकार ही नहीं प्रदेश सरकार भी किसानों की उपेक्षा कर रही है।

 प्राकृतिक आपदा में बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने कहा कि समाज को खोखला कर रही शराब और सिगरेट बनाने वाली कंपनियां दिन पर  दिन अमीर होती जा रही हैं, लेकिन लोगों को दो जून की रोटी उपलब्ध कराने वाला किसान गरीबी और तंगहाली के चलते आत्महत्या करने पर आमादा है।

लेकिन बहन मायावती का उद्देश्य किसानों का उनका वाजिब हक दिलाना है। उनके इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए बसपा कार्यकर्ता किसी भी  हद तक जाने को तैयार हैं। प्रदेश में बैठी लापरवाह सपा सरकार की बुनियाद हिला कर रख दी जाएगी।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि किसानों के दु:ख की इस घड़ी में बसपा उनके साथ खड़ी है। लोगों में सपा सरकार के खिलाफ जो गुस्सा है, उसका फायदा विधान सभा चुनाव में बसपा को ही होने वाला है।

 इस दौरान विधायक बब्बन चौहान, जितेंद्र कुमार, पूर्व लोक सभा प्रभारी गुलशेर सिद्दीकी, सुभाष चंद्र, चंद्रेश्वर जायसवाल, उपेंद्र नाथ सिंह, कन्हैया लाल, प्रदीप कुमार, बृजेश कुमार सिंह, नईम अहमद, राजकुमार, उमापति, सत्यप्रकाश पटेल आदि उपस्थित रहे। संचालन अमरेश कुमार ने किया।
इनसेट.................
किसानों को एक लाख की मदद देंगे
चंदौली। विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह किसानों की समस्याओं पर काफी मर्माहत दिखे। उन्होंने किसानों की उपेक्षा पर केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया।


साथ ही प्राकृतिक आपदा में अपना सबकुछ खोने वाने  हर गरीब किसान को एक लाख रुपये मदद  प्रदान करने की घोषणा भी की।
इनसेट...........
बसपा ने फूंका चुनावी बिगुल
चंदौली। मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना में भारी भीड़ जुटाकर बसपा ने न सिर्फ अपनी ताकत का एहसास कराया बल्कि विधान सभा चुनाव का बिगुल भी फूंक दिया।  तेज धूप होने के बावजूद भी भारी संख्या में पुरुष और महिला कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुंचे थे।

 युवा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, एमएलसी विनीत सिंह और उपेंद्र नाथ सिंह ने साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल पहुंचे।  

धरने के लिए रवाना हुए बसपा कार्यकर्ता
सैयदराजा। क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं का दल सोमवार की दोपहर नगर अध्यक्ष मंसूर अंसारी के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकालकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल की आड़ में किसानों एवं गरीबों का शोषण करने का प्रयास किया जा रहा है।

इतना ही नहीं राज्य सरकार केवल खोखले वादे और हवाहवाई घोषणाओं के द्वारा जनता को प्रलोभन देकर गुमराह करने का कार्य कर रही है। तत्पश्चात बाइक जुलूस के रूप में सभी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। जुलूस लोहिया नगर, उत्तरी बाजार, अम्बेडकर नगर होते हुए मुख्य चौराहे से जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुआ।

इस दौरान घनश्याम बिंद, बब्लू राय, फकरे आलम, अनिता रंजन, मनोज गोंड, इरशाद अंसारी, चंद्रिका बिंद, मनोज गोंड और मोना राय आदि लोग मौजूद रहे। वहीं जिला महासचिव प्रेमचंद्र भारती के नेतृत्व में भी आसपास के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का दल जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने के लिए रवाना हुआ।

फोटो
जुलूस की शक्ल में रवाना हुए बसपा कार्यकर्ता
मुगलसराय। बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए विधायक बब्बन चौहान के नेतृत्व में सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं का मोटरसाइकल जुलूस रवाना हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में लिखी तख्तियां लगाकर चल रहे थे। जुलूस में मोनू जायसवाल, पिंकू सिंह, डब्लू सिंह, आलोक जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, गुड्डू सेठ, चांदू पंडित, पवन सिंह, वसीम, सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed