{"_id":"5f80b4a18ebc3e9ba007c90d","slug":"bsa-took-action-against-54-teachers-and-teachers-chandauli-news-vns551952926","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने की 54 शिक्षक और शिक्षामित्रों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने की 54 शिक्षक और शिक्षामित्रों पर कार्रवाई
विज्ञापन
चंदौली। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य भले ही ठप हो, लेकिन शिक्षकों और शिक्षामित्रों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों की उपस्थिति जांचने के लिए शुक्रवार को बीईओ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसमें चंदौली, सकलडीहा और नियामताबाद ब्लाक के विद्यालयों में तैनात 54 शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीएसए ने शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय काट दिया है। जबकि लापरवाह शिक्षकों का वेतन रोक दिया।
कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य पूरी तरह से ठप है। लेकिन शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को विद्यालयों में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है लेकिन काफी संख्या में शिक्षक स्कूलों में नहीं पहुंच रहे थे। बीएसए तक इसकी शिकायत पहुंची तो खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम गठित कर स्कूलों की पड़ताल कराई। चंदौली, सकलडीहा और नियामताबाद समेत तीन ब्लाक के विद्यालय चेक कराए। नियामताबाद में 32 प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र गायब मिले। जबकि सदर ब्लाक में 13 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह सकलडीहा में नौ शिक्षक गैरहाजिर मिले। बीईओ की ओर से निरीक्षण आख्या मिलने पर बीएसए ने शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का गैरहाजिरी वाली तिथि का मानदेय काट दिया है। जबकि प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
कोट............
शासन के निर्देश पर शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को विद्यालय में निर्धारित अवधि तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्लाक में 54 शिक्षक, शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई हुई है। भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए